फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women demanded the removal of the liquor shop.

Rewari News: महिलाओं ने शराब ठेका हटाने की मांग की

Mon, 11 May 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 11 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women demanded the removal of the liquor shop.
शिकायत लेकर पहुंची महिलाएं। स्रोत : ग्रामीण
बावल। गांव भादोज में मेन रोड पर स्थित शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शराब ठेका जल्द हटाने की मांग की।
विज्ञापन

मनीषा, सुरेखा, सुनीता और पूनम सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि शराब ठेके पर दिनभर शराबियों का आना-जाना लगा रहता है। इस कारण गांव की महिलाओं और छात्राओं को रास्ते से गुजरते समय असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शराब के नशे में लोग महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और अश्लील टिप्पणियां करते हैं, जिससे उनमें भय का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि इस स्थिति के कारण वे उस मार्ग से निकलने में असहज और असुरक्षित महसूस करती हैं। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि यह ठेका आबादी क्षेत्र और मुख्य सड़क के पास होने से सामाजिक माहौल पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

इसी समस्या को लेकर गांव की महिलाएं एकत्रित हुईं और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक ठेका वहां से नहीं हटाया जाता, तब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा।
महिलाओं ने प्रशासन से शीघ्र और ठोस कार्रवाई की मांग की है ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed