फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women blocked road in Rewari, troubled due to water shortage since last one month, traffic got affected

रेवाड़ी में महिलाओं ने लगाया जाम: पिछले एक महीने से पानी की किल्लत से हैं परेशान, यातायात हुआ प्रभावित

Fri, 29 Nov 2024 01:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Nov 2024 01:27 PM IST
सार

रेवाड़ी शहर से सैकड़ों लोग रोजाना बावल में जॉब करने जाते हैं। जाम के कारण कंपनियों की बस सहित अन्य वाहन फंस गए। करीब आधे घंटे बाद जाम खुलने के बाद ट्रैफिक को सुचारु किया गया।

विज्ञापन
Women blocked road in Rewari, troubled due to water shortage since last one month, traffic got affected
सड़क जाम करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी में शुक्रवार को पिछले एक माह से पानी की किल्लत से परेशान चांदपुर की ढाणी के लोगों ने बावल रोड पर जाम लगा दिया। जिससे करीब 80 घरों के लोग काफी परेशान हैं। जाम की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। उसके बाद पंचायत विभाग के सेक्रेटरी मौके पर पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद जाम खोला। 

विज्ञापन


शहर से सटे चांदपुर की ढाणी निवासी विवेक, राजीव और कृष्णा सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले एक माह से उनके घरों में पीने का पानी नहीं आया। कई बार वह जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी मिले, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डीसी के पास गुहार लगाई। फिर भी उनके घरों तक पानी नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


परेशान होकर शुक्रवार की सुबह ढाणी के लोग एकत्रित हुए और रेवाड़ी-बावल रोड पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। जाम लगाने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरूष शामिल रहे। जाम की सूचना के बाद पहले सेक्टर-3 चौकी पुलिस और उसके बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने जाम लगा रहे लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल थाना प्रभारी ने जाम लगा रहे लोगों को सड़क से हटकर बैठने के लिए कहा। साथ ही आश्वासन दिया कि वे संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर समाधान कराएंगे। लेकिन फिर भी लोग सड़कों पर बैठे रहे तो एसएचओ ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद जाम लगा रहे लोग सड़क से हट गए। 


जाम के कारण वाहनों की कतार लगी 
बावल औद्योगिक क्षेत्र हैं। रेवाड़ी शहर से सैकड़ों लोग रोजाना बावल में जॉब करने जाते हैं। जाम के कारण कंपनियों की बस सहित अन्य वाहन फंस गए। करीब आधे घंटे बाद जाम खुलने के बाद ट्रैफिक को सुचारु किया गया। जाम लगा रहे लोगों ने ये भी बताया कि एक महीने पहले भी उन्होंने इसी तरह जाम लगाया था। तब भी पीने का पानी संकट बना हुआ था। उस वक्त तो अधिकारियों ने समाधान करा दिया लेकिन अब बूस्टिंग स्टेशन पर जाकर पता किया तो बताया गया कि पानी की मोटर खराब होने की वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed