फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman's condition deteriorated after operation, death in PGI

Rewari News: ऑपरेशन के बाद महिला की बिगड़ी हालत, पीजीआई में मौत

Mon, 22 Apr 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 22 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Woman's condition deteriorated after operation, death in PGI
रेवाड़ी। अस्पताल के बाहर खड़े मृतका के परिजनों के बयान दर्ज करता पुलिसकर्मी। संवाद
रेवाड़ी। शहर के आंबेडकर चौक के पास एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की
विज्ञापन

है।
वहीं अस्पताल प्रबंधन ने आरोप को नकार दिया है। कहा है कि ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला को पीजीआई रेफर किया गया था। पुलिस के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। श्याम नगर निवासी 50 वर्षीय मीना देवी पथरी की वजह से दर्द होने के कारण शुक्रवार को बेटी के साथ आंबेडकर चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल गई थी। डॉक्टर ने पित्त की थैली का ऑपरेशन कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

मीना देवी के पति गजे सिंह का आरोप है कि आयुष्मान कार्ड के चक्कर में डाक्टर ने जल्दबाजी में बेटी से कागजों पर साइन कराने के बाद ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन ठीक नहीं होने के कारण ब्लीडिंग शुरू हो गई। जब ज्यादा ब्लीडिंग हो गई, तो परिजनों को बुलाया गया। परिजन अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने मीना को जल्द से जल्द रोहतक पीजीआई ले जाने को कहा। परिजन उसे पीजीआई रोहतक ले गए। जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को परिजन शव को प्राइवेट अस्पताल के बाहर एंबुलेंस से लेकर आए। वहां अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


इंसेट
पीजीआई में हुआ दोबारा ऑपरेशन
परिजनों ने बताया कि पीजीआई में डॉक्टरों ने मीना को एडमिट करने से इनकार कर दिया था। काफी मशक्कत के बाद भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने मीना का दोबारा ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान पेट की नस कटने से काफी खून पेट में एकत्रित हो चुका है। वहां उसे कई यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। रविवार सुबह ज्यादा हालत बिगड़ने के बाद मीना को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही मीना की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed