फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman swallows poison along with son and daughter in Rewari, All three died

Rewari: महिला ने बेटा-बेटी के साथ निगला जहर; तीनों की मौत, पति ने करीब 3 महीने पहले फंदा लगाकर दी थी जान

Tue, 02 Apr 2024 11:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 Apr 2024 11:17 AM IST
सार

रेवाड़ी में जहर खाने की वजह से महिला और उसकी बेटी-बेटे की मौत हो गई। महिला के पति ने करीब 3 महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब घर में उसकी बुजुर्ग सास ही एकमात्र महिला बची है।

विज्ञापन
Woman swallows poison along with son and daughter in Rewari, All three died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेवाड़ी में एक महिला ने अपने बेटे और बेटी के साथ बीती शाम जहर खा लिया। जहर खाने की वजह से महिला और उसकी बेटी की मौत रेवाड़ी में हुई जबकि बेटे की मौत गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में हुई। मृतकों की पहचान शहर के राव तुलाराम विहार, नारनौल रोड निवासी अनिल कुमारी (39), 12 वर्षीय ऋषभ और 18 वर्षीय स्वीटी के रूप में हुई है। महिला के पति ने करीब 3 महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।अमित मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड होने के बाद गुरुग्राम में जॉब करता था। अब घर में उसकी बुजुर्ग सास ही एकमात्र महिला बची है। 

विज्ञापन


घटना के वक्त अनिल कुमारी की सास कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार गई थीं। जब बुजुर्ग महिला घर पहुंची तो तीनों को उल्टियां हो रही थी। इस दौरान बच्ची ने कहा-दादी, हमने जहर खा लिया है। इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। चिकित्सकों ने अनिल कुमारी और उनकी बेटी स्वीटी को मृत घोषित कर दिया। बेटे की हालत गंभीर होने के कारण उसे गुरुग्राम रेफर किया गया था। देर रात बेटे की भी गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। तीनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed