फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman missing, case filed against brother-in-law

महिला लापता, बहनोई पर दर्ज कराया केस

Wed, 11 May 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman missing, case filed against brother-in-law
रेवाड़ी। डालियाकी गांव की एक महिला सोमवार को घर से लापता हो गई। उसके पति ने जब महिला के मायके में संपर्क कर जानकारी ली तो पता चला कि वह नहीं पहुंची है। इसके बाद साले ने ही थाना रामपुरा में अपने जीजा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस महिला की तलाश कर ही रही थी कि वह खुद पुलिस के सामने आ गई। शराब के नशे में पति ने महिला के साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह नागरिक अस्पताल में दाखिल हो गई थी। पुलिस को दर्ज शिकायत में खालेटा निवासी गजेंद्र ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन घर से लापता हो गई है। उसने बहन के लापता होने के पीछे अपने जीजा का ही हाथ बताया था। रामपुरा पुलिस ने उसके जीजा के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद महिला की तलाश शुरू कर दी थी। सुबह महिला खुद घर पहुंच गई। उसने पूछताछ में बताया कि उसके पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल हो गई थी। महिला के सकुशल लौटने के बाद परिजनों और पुलिस दोनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

महिला बिना बताए क्यों चली गई। उसके साथ मारपीट हुई है या नहीं। अभी इस मामले की जांच चल रही है।- रण सिंह, थाना प्रभारी, रामपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed