फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman killed by attacking on head, case registered

Rewari News: सिर पर हमला कर महिला की हत्या, केस दर्ज

Sun, 20 Jul 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 20 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by attacking on head, case registered
फोटो : 4मृतक, सुनीता देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जाटूसाना थाना क्षेत्र के मसीत गांव में सिर पर हमला कर सुनीता (48) की हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर सरिया पड़ा मिला जिसपर खून लगा हुआ था। आलमारी और संदूक के ताले टूटे थे और आभूषण गायब थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सरिया से हमला कर महिला की हत्या कर दी होगी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
यह वारदात तब हुई जब सुनीता घर में अकेली थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है। वारदात को अंजाम देने वालों को शायद यह पता होगा कि सुनीता घर में अकेली है।
विज्ञापन

सुनीता का बेटा अर्जुन पठानकोट में बीएससी नर्सिंग का छात्र है जबकि पति प्यारेलाल चित्तौड़गढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में हेल्पर का काम करता है। प्यारे लाल की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन ने बताया कि 17 जुलाई की शाम आखिरी बार मां से बात हुई थी। 18 जुलाई की सुबह मां से बात करने का प्रयास किया लेकिन शाम तक फोन ऑफ मिला। चिंता होने पर मैंने पड़ोसी अजय को कॉल कर मां से बात कराने को कहा।

पड़ोसी अजय जब उनके मकान पर पहुंचा तो मेन गेट का दरवाजा बंद था। बरामदे के बराबर बनी बैठक के दरवाजे का गेट खुला था। अजय बैठक के दरवाजे से होता हुआ अंदर पहुंचा तो घर में अंधेरा था। उसने लाइट जलाई तो मां फर्श पर मृत पड़ी मिली।
अजय ने अन्य पड़ोसियों को बुला लिया। अर्जुन ने बताया कि पड़ोसियों ने ही उसे और पुलिस को हत्या की सूचना दी। वह और उसके पिता प्यारेलाल घटना की सूचना मिलते ही गांव के लिए निकल गए। बताया कि शनिवार की सुबह घर पहुंचे तो देखा कि मां सुनीता के सिर में काफी चोट लगी थी।
फर्श पर लगा खून सूख चुका था। आशंका जताई कि 17 जुलाई की रात में मां की हत्या कर दी गई होगी। मां के गले में एक कपड़ा भी पड़ा था, जिससे आशंका जताई जा रही है उनका गला भी घोंटने का भी प्रयास किया गया होगा।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस यह पता कर रही है कि सुनीता से मिलने कौन-कौन आया था। पड़ोसियों ने भी कुछ जानकारी दी है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।


सुनीता देवी का मोबाइल फोन गायब है। महिला का घर गांव के बीच में है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आरोपी लोगों की नजरों से बचकर कैसे सुनीता के घर में घुस गया। इस घटना से गांव के लोगों में दहशत है।

अर्जुन के अनुसार घर की अलमारी और संदूक के ताले टूटे हुए मिले हैं। मां की कानों की बाली और गले के जेवर गायब हैं। इससे देखकर लग रहा है कि किसी ने लूट या चोरी के इरादे से घर में प्रवेश किया है। जब मां ने विरोध किया तो उसका सिर फोड़कर हत्या कर दी। घर पर एक सरिया भी पड़ा मिला है, जिस पर खून लगा हुआ है।


वर्जन
पुलिस की पांच टीमें मामले में जांच कर रही हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-विद्यानंद, डीएसपी कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed