फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman held hostage with child at knife point, then robbed

Rewari News: बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला को बंधक बनाया, फिर की लूटपाट

Mon, 18 May 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman held hostage with child at knife point, then robbed
मौके पर जांच करने के लिए पहुंची पुलिस की टीम। संवाद
भिवाड़ी। पुलिस लाइन के पास हाईराइज आशियाना तरंग सोसाइटी में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे बदमाश ने फ्लैट में घुसकर दो बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला को बंधक बनाया और फिर लूटपाट की।
विज्ञापन

फ्लैट मालिक शुभम सक्सेना ने बताया कि वे गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर हैं। गाड़ी पंक्चर होने के कारण वह सुबह 9 बजे अपने दोस्त के साथ ड्यूटी पर निकल गए थे। सवा 9 बजे एक व्यक्ति पहुंचा और फ्लैट की घंटी बजाई।
विज्ञापन

पत्नी अपूर्वा ने जैसे ही दरवाजा खोला बदमाश जबरन अंदर घुस आया। उसने दो वर्षीय बेटे की गर्दन पर चाकू रख दिया और कहा कि घर में जितने भी गहने और कैश हैं, सब ले आओ, वरना बच्चे को मार देगा। बदमाश ने पत्नी के दोनों हाथ बांध दिए और अलग-अलग कमरों में तलाशी ली। बदमाश 20 मिनट तक फ्लैट में रुका रहा और लूटपाट करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के दौरान एक डिलीवरी बॉय कोरियर लेकर फ्लैट पर पहुंचा। बदमाश ने खुद दरवाजा खोलकर कोरियर रिसीव किया और 145 रुपये अपनी जेब से देकर डिलीवरी बॉय को वापस भेज दिया।
लूटपाट के बाद बदमाश फ्लैट की बाहरी कुंडी लगाकर भाग गया। जाते समय उसने नीचे खड़ी शुभम की गाड़ी की चाबी भी ले ली, लेकिन गाड़ी पंक्चर होने के कारण उसे ले जाने में असफल रहा।
सूचना मिलते ही भिवाड़ी एसपी ब्रजेश उपाध्याय, एएसपी श्रीमन मीणा, डीएसपी कैलाश चौधरी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाश की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिया है। घटना से इलाके में दहशत है। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

------------
वर्जन:
फ्लैट में घुसकर एक महिला के साथ लूट की घटना सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।-ब्रजेश उपाध्याय, एसपी, भिवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed