{"_id":"678d463d5e32a1234d0c21dd","slug":"woman-died-in-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-214164-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार पलटने से महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार पलटने से महिला की मौत, पति घायल
Mon, 20 Jan 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार को सुबह के समय निखरी कट फ्लाईओवर के पास एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे की दूसरी तरफ पलटने से गाड़ी में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका तान्या (26) और पारस की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी।
राजस्थान के भिवाड़ी निवासी पारस पत्नी तान्या के साथ रेवाड़ी में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। निखरी कट के पास कार का संतुलन बिगड़ने से कार पलट गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाया और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।