फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Winners of folk dance, drama and poster making competition honored

Rewari News: लोक नृत्य, नाटक और पोस्टर बनाओ स्पर्धा के विजेता सम्मानित

Mon, 25 Mar 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 25 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Winners of folk dance, drama and poster making competition honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शहीद दिवस पर किया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने मीरपुर गांव में तिरंगा रैली निकाली और भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिविर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहे स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया।
समापन पर राव अजीत सिंह ने स्वयंसेवकों को आजादी का इतिहास बताया। कुलपति प्रो. जेपी यादव ने स्वयंसेवकों को भगत सिंह के बारे में बताया और शिविर में विभिन्न प्रतियोगिता के अंतर्गत विजेताओं को सम्मानित किया। एनएसएस समन्वयक डॉ. करण सिंह ने शिविर के दौरान हुई विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी बताया। अनिल कुमार, राजीव यादव, लकी, सूरज, शशि, सविता, दिव्या और विधि ने बेस्ट स्वयंसेवक का खिताब जीता। लोक नृत्य में उधम सिंह ग्रुप से केसर, शिवानी, शशि, उर्वशी, सपना और मीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विनोबा भावे ग्रुप से रिचा यादव, अंशु, विधि, निक्की कटारिया, वंदना, लकी, नितिन राठी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और टैगोर ग्रुप से सोहन रीतु, मुस्कान, सूरज, चंचल, हिमांशी और कैप्टन विक्रम बत्रा ग्रुप से चंद्र, मोहित, आशुतोष, प्रवीण, पिंकी, अंजलि, मीनू, कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सपना ने प्रथम स्थान, मुस्कान ने दूसरा स्थान और हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम स्थान, राधा ने दूसरा स्थान और ऋतु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता में अनिल, सूरज, अमित, हिमांशु, मनीषा चौहान, पिंकी विजयी रहे। हरियाणावी स्किट प्रतियोगिता में कलाम ग्रुप से पूजा कुमारी, मनीषा कुमारी, गोविंद, कोमल, दिया, दीपांशी, नीरज, महिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ भगत सिंह ग्रुप से वर्षा, अंजु, वर्षा रानी, यश, गुरुदेव, रीति, जतिन, दिनेश ने दूसरा स्थान और विक्रम बत्रा एवं पटेल ग्रुप से मोहित, चंद्र, आशुतोष, प्रवीण, अंजलि, मीनू, पिंकी, कोमल, मंजीत, लक्षित, महेंद्र, सोनिया, पूजा, नितिन, नीरज आदि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद ग्रुप से अमन, मनीष, सविता, नवीन, मनीषा, पिंकी, निशा प्रथम रहे और विक्रम बत्रा ग्रुप से प्रवीण, मोहित, पिंकी, अनिता, अंजलि, आशुतोष, कोमल, चंद्र ने दूसरा स्थान और उधम सिंह ग्रुप से आदि, पूजा, उर्वशी, शशि, मोनिका, केसर, शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता मे विनोबा भावे ग्रुप प्रथम, शूरवीर ग्रुप दूसरा स्थान और कैप्टन विक्रम बत्रा ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


इस सात दिवसीय शिविर के सफल आयोजन में कैंप कोआर्डिनेटर नितिन, हर्ष, आशीष, राकेश, मंदीप, झाल सिंह, पूजा, रीतू, माया, मुस्कान, मनीषा आदि को महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सुशांत यादव, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आनंद सागर शर्मा, प्रोफेसर तेज सिंह, डॉ. ललित कुमार, उप मंडल अभियंता सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed