फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Winners of competitions honored

Rewari News: प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

Sun, 29 Sep 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Winners of competitions honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में आयोजित सम्मान समारोह में हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिलास्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में ईशा, साक्षी, स्वाति की टीम ने प्रथम, जूनियर वर्ग की पूजा चित्र देखकर कविता लेखन में प्रथम, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी में इशिका, किशन, मनीष की टीम ने द्वितीय, निबंध लेखन प्रतियोगिता में नव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अधूरी कविता को पूर्ण करने में डिंपी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य मनोज कुमार ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रवक्ता नीतू यादव, डॉ. सुविधा यादव, मनीषा शर्मा, रेखा रोहिल्ला, मीनाक्षी चुग, कांता लहकरा, पूनम देवी, सोमबीर यादव, मनोज कुमार, वैभव, राजेश कुमार, मंजूलता, हरिता शर्मा, प्रिया, पूनम देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed