फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   wine, liquor hemp illegally

अवैध तरीके से शराब, गांजा बेचने के आरोप में चार काबू

Tue, 15 Oct 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
wine, liquor hemp illegally
जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए एसपी नाजनीन भसीन के मार्गदर्शन में नशा बेचने वालों पर रेवाडी सीआइए की टीम लगातार शिकंजा कसने का काम कर रही है। इसी कडी को और मजबूत करते हुए सीआइए रेवाडी पुलिस ने तीन लोगों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए व एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीआइए इंचार्ज विद्यासागर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रामपुरा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सीआइए पुलिस ने छापामारी करते हुए यादव नगर निवासी भूपेंद्र उर्फ गोलू को 132 पव्वे देसी शराब, आदर्श नगर निवासी कृष्ण को 16 बोतल बियर व आठ बोतल अंग्रेजी शराब के साथ काबू किया है। रामपुरा थाना पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में सीआइए रेवाड़ी ने गांव फिदेड़ी निवासी पवन कुमार को दो पेटी अवैध शराब के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना पुलिस द्वारा कार्रवाईकी जा रही है। दूसरी और सीआइए रेवाड़ी टीम ने सूचना के आधार पर शहर के अजय नगर निवासी रोहित को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों काबू किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपी के पास से 590 ग्राम गांजा बरामद कर लिया। शहर थाना पुलिस ने सीआइए पुलिस की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed