{"_id":"6564e147cff5529056038d9b","slug":"will-take-legal-action-against-those-releasing-water-in-dharuhera-rao-inderjit-rewari-news-c-198-1-rew1001-6943-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारुहेड़ा में पानी छोड़ने वालों पर करेंगे कानूनी कार्रवाई : राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारुहेड़ा में पानी छोड़ने वालों पर करेंगे कानूनी कार्रवाई : राव इंद्रजीत
Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भिवाड़ी-धारूहेड़ा सीमा पर बने रैंप को लेकर उठा विवाद थम नहीं रहा है। अब नाला खोले जाने के मामले में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा कस्बे में जबरदस्ती पानी छोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भिवाड़ी की ओर से धारूहेड़ा की ओर जबरदस्ती पानी छोड़ा गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एनजीटी इस पूरे मामले पर नजर रख रही है। एनजीटी पहले भी राजस्थान सरकार पर जुर्माना कर चुकी है। आने वाले दिनों में एनजीटी और भी कड़ा संज्ञान लेगी।
राव ने रेवाड़ी जिला प्रशासन के अधिकारियों को धारूहेड़ा में जबरदस्ती पानी छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने धारूहेड़ा के जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार, प्रशासन व स्वयं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं और किसी भी सूरत में भिवाड़ी की ओर से आने वाले पानी को अब धारूहेड़ा में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन
नाला खोले जाने के बाद से ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री को परिस्थितियों से अवगत करा दिया गया था और बार-बार शिकायतें भी की जा रही थी। इसको संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय मंत्री गंभीर हुए हैं।
भिवाड़ी प्रशासन को खोजना चाहिए स्थायी समाधान
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भिवाड़ी प्रशासन को अपने पानी का स्थायी समाधान खोजना चाहिए। न कि हरियाणा की ओर पानी छोड़कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इससे पूर्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री व उच्च अधिकारियों को भिवाड़ी प्रशासन की ओर से की जा रही घोर लापरवाही से अवगत करा चुके हैं। जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया था कि भिवाड़ी प्रशासन द्वारा पानी न रोकने की स्थिति में उन पर मामला दर्ज किया जाए। इस मामले में वह कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
23 नवंबर की शाम आए थे बाबा बालक नाथ
भाजपा नेता बाबा बालक नाथ के 23 नवंबर की शाम यहां आने के बाद से ही मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बाबा बालक नाथ बुलडोजर लेकर रैंप तुड़वाने के लिए आए थे। प्रशासन की टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस दौरान बाबा बालक नाथ ने इधर-उधर फोन भी घुमाया और उसके बाद वहां से चले गए। तभी से मामला गर्माया हुआ है। भिवाड़ी से गंदा पानी धारूहेड़ा ना आए इस वजह से रैंप हरियाणा सरकार की ओर से बनाया गया है।