फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Will hand over the command of the village to such a candidate, who should solve our problems on priority

ऐसे प्रत्याशी को सौंपेंगे गांव की कमान, जो हमारी समस्याओं का प्राथमिकता से करे समाधान

Mon, 07 Nov 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Will hand over the command of the village to such a candidate, who should solve our problems on priority
गांव आसरा का माजरा में खराब पड़ी सड़क। - फोटो : Rewari
बावल। बावल विकास खंड की ग्राम पंचायत आसरा की माजरा में सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। हर जगह गंदगी फैली रहती है। वहीं, स्वास्थ्य सेवा व जल निकासी की भी समस्या से लोग परेशान हैं। इस बार ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव में मूल समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का इतिहास वर्षों पुराना है। साथ ही यहां समस्याओं की लंबी फेहरिस्त हैं। चुनावों में वे ऐसे प्रत्याशी को गांव की कमान सौंपेंगे, जो गांव की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस बार पंचायत चुनाव में सबसे अहम मुद्दा सफाई, स्वास्थ्य व जल निकासी है। गांव बालावास जाट से आसरा की माजरा को जोड़ने वाला कच्चा रास्ता लंबे समय से जर्जर है, जबकि इसी रास्ते से विद्यार्थी स्कूल जाते हैं। बारिश के दिनों में विद्यार्थियों को छुट्टी करनी पड़ती है। करीब 1500 की आबादी वाले इस गांव में 850 से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 450 महिलाएं व 400 पुरुष मतदाता हैं। वहीं सरपंच पद के लिए 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़कों पर कूड़े व गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। जिसकी वजह से वातावरण बदबूदार बना हुआ है। बिजली की सुविधा भी ठीक नहीं है। गांव में लंबे समय सेे परिवहन सुविधा न होने की वजह से उन्हें भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की प्रतिक्रिया
गांव की समस्याओं का समाधान करने वालों को गांव की चौधर सौंपेंगे। गांव में जल निकासी से लोग परेशान हैं। सफाई व्यवस्था भी बदहाल हो चुकी है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए।
-हवा सिंह
-------------
गां व में भाईचारे के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देने वाले प्रत्याक्षी को गांव की सत्ता सौंपी जाएगी। गांव बालावास जाट स्कूल तक रास्ता पक्का होना चाहिए और सामाजिक सोच रखने वाला उम्मीदवार मैदान में होना चाहिए।
विजय कुमार
-------------
गांव में भाईचारा, विकास और समस्याओं का समाधान करने वाले प्रत्याशी को ही गांव की सत्ता सौंपेंगे। खेल और शिक्षा की ओर ध्यान देने वाले लोगों को समर्थन देंगे। जल निकासी गांव की मुख्य समस्या है। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

भागमल
-------------
गांव की समस्याएं मुंह बाये खड़ी हैं। इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। इस बार उसी प्रत्याशी को वोट देंगे, जो सभी समस्याओं का समाधान कराएगा।
बलजीत
-------------
वर्जन-
मैंने अपने कार्यकाल में लाखों रुपये विकास कार्य कराये हैं। रास्तों को पक्का कराने से लेकर चौपाल भी बनवाई। आठ टायलों वाले रास्ते बनवाए। जोहड़ की छटाई करवाई।
विकास कुमार, निवर्तमान सरपंच
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed