{"_id":"68efe60576c5aafb840fe688","slug":"while-driving-to-the-market-to-buy-diwali-gifts-two-houses-lost-their-lightnews-rewari-news-c-198-1-rew1001-227552-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिवाली गिफ्ट खरीदने गाड़ी से जा रहे थे बाजार, दो घरों का बुझा चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिवाली गिफ्ट खरीदने गाड़ी से जा रहे थे बाजार, दो घरों का बुझा चिराग
विज्ञापन
मृतक पवन सिंह
भिवाड़ी(रेवाड़ी)। खानपुर चौक पर मंगलवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
नारनौल निवासी जगमीत यादव (39) और पवन सिंह (29) दीपावली का सामान और गिफ्ट खरीदने के लिए गाड़ी से बाजार जा रहे थे। खानपुर मोड़ पर एक इनोवा कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि जगमीत और पवन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में नारनौल निवासी अमित (32) गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत जयपुर रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी को लेकर फरार हो गया अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पवन सिंह के दोस्त आयुष ने बताया कि पवन भिवाड़ी में करीब छह साल से रह रहे थे और जीजा संजय चौहान के साथ एमवीएल सोसाइटी में रहते थे। पवन कंपनियों में प्लेसमेंट का काम करते थे।
भिवाड़ी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद करते थे। वह न केवल नौकरी दिलवाते थे बल्कि युवाओं के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था भी करते थे। पवन का एक बेटा भी है। जगमीत भी अभी भिवाड़ी में ही रह रहे थे। भिवाड़ी थाना अधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।