फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   When will the date of foundation stone laying come: Sheotaj

कब आएगी शिलान्यास की तारीख : श्योताज

Thu, 09 Nov 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
When will the date of foundation stone laying come: Sheotaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव मनेठी स्थित उप तहसील प्रांगण में एम्स संघर्ष समिति का धरना वीरवार को 39वें दिन श्योताज सिंह की अध्यक्षता में जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि सांसद जनता को एम्स माजरा शिलान्यास की तारीख न बताकर जल्द ही शिलान्यास करने की बात कर रहे हैं। इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

खुद सांसद ने अपने बयानों में माना है कि प्रधानमंत्री की घोषणा में 4 साल की देरी होना अपने आप में गड़बड़ का होना है। इस क्षेत्र के दबाव को देखते हुए ही जो टेंडर रद्द किया गया था उसे दोबारा 4 अक्तूबर को ही जारी करना पड़ा और 28 नवंबर तक टेंडर ई-टेंडरिंग के लिए खुला हुआ है और उसके बाद मंजूर किया जाएगा। वक्ताओं ने सरकार से अपील की है कि पहले 23 सितंबर की तारीख बताई फिर 15 और 16 नवंबर की तारीख माजरा एम्स के शिलान्यास की तारीख बताई गई और तारीख न बताकर जल्द ही शिलान्यास होगा जिससे जनता को निराशा हुई है। सभी ने सरकार से अपील करते हुए कहा है कि सरकार तत्काल माजरा एम्स का शिलान्यास करके निमार्ण कार्य शुरू करवाए और ओपीडी 6 महीने बाद नहीं, तुरंत शुरू करवाने और एमबीबीएस की क्लास लगाई जाए क्योंकि जनता ओपीडी के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है। संघर्ष को तेज करने के लिए 26 नवंबर को जिले में बाइक रैली निकाली जाएगी और उसके उसकी तैयारी में संघर्ष समिति 11 नवंबर को गांव माजरा, मनेठी, पाड़ला, भालखी, नांधा गांवों में बाइक रैली के लिए युवाओं को जोड़ने के लिए जाएगी। वक्ताओं में मुख्य रूप से सूबेदार दिलबाग सिंह, मास्टर लक्ष्मण सिंह, अमर सिंह राजपुरा, मास्टर दयाराम, रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी धरमबीर बलदोडिया, पण्डित जगदीश शर्मा पाडला, कर्नल राजेन्द्र सिंह, डॉक्टर एच डी यादव, दयानन्द मास्टर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed