{"_id":"65cd0a524ca1b06ba5060c44","slug":"when-the-door-was-not-opened-the-miscreants-ran-away-after-firing-case-registered-rewari-news-c-198-1-rew1001-200819-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दरवाजा नहीं खोला तो फायरिंग कर भागे बदमाश, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दरवाजा नहीं खोला तो फायरिंग कर भागे बदमाश, केस दर्ज
Thu, 15 Feb 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में दो बदमाशों ने एक घर के बाहर हवाई फायरिंग की। बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाकर एक युवक को बाहर बुलाने की कोशिश भी की, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले तो दोनों भागते हुए दिखाई दिए। रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहल्ला कुतुबपुर निवासी गुलशन ने रामपुरा थाना पुलिस को बताया कि मंगलवार देर शाम वह घर पर था। इसी दौरान गेट के बाहर नमन डागर और अजय फौजी नाम के दो लड़के पहुंचे और घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोलने पर एक लड़के ने कहा गुलशन बाहर निकल। इसके बाद भी परिवार ने दरवाजा नहीं खोला तो उसी समय गोली चलने की आवाज आई। कुछ देर बाद जब वे घर के बाहर निकले तो दो लड़के गली में भागते हुए दिखाई दिए। गुलशन के मुताबिक आरोपियों को वह जानता है। नमन डागर कुतुबपुर और अजय फौजी यादव नगर का रहने वाला है। इन दोनों से उसे जान का खतरा है। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर भी पहुंची, लेकिन पुलिस को मौके से गोली का कोई खाली खोल बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।