{"_id":"65f5f29d5e8f099adc0d0f56","slug":"wheels-of-bs-6-buses-stopped-due-to-oil-problem-rewari-news-c-198-1-fth1001-202170-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तेल की गड़बड़ी से बीएस-6 की बसों के थमे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तेल की गड़बड़ी से बीएस-6 की बसों के थमे पहिये
Sun, 17 Mar 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोडवेज डिपो में बीएस-6 की करीब 24 बसें परिसर में खस्ताहाल खड़ी है। इसके चलते यात्रियों को दिल्ली जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कारण तेल में होने वाली गड़बड़ी है। विभाग का कहना है कि तेल की सैंपलिंग की जाएगी। इसके बाद अगर तेल में गड़बड़ी मिलती है तो सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रवीन ने बताया कि हाल में ही डिपो में डीजल के ठेके में बदलाव किया गया है। इसके बाद से यह समस्या सामने नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि पहले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के करनावास पंप से रोडवेज डिपो में डीजल की सप्लाई की जाती थी, लेकिन अब एक निजी पंप को रोडवेज ने डीजल सप्लाई करने का ठेका दिया है। जिसके बाद से ही बसों से अधिक धुंआ निकल रहा है और वाहन चालक को ही बस चलाने में मक्शत करनी पड़ रहा है। कुछ मैकेनिकों का कहना है कि बसों की कई बार जांच कर चुके हैं लेकिन फिर भी इनकी मूल कमी पता नहीं चल पा रही है।
-- -
मामले में जांच की जा रही है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
देवदत्त, जीएम, रोडवेज रेवाड़ी