{"_id":"68029edaa3fccd45f3047ce5","slug":"wheat-lifting-slow-markets-littered-rewari-news-c-198-1-rew1001-218125-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गेहूं की उठान धीमी, अटी पड़ी मंडियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गेहूं की उठान धीमी, अटी पड़ी मंडियां
विज्ञापन
फोटो : 19रेवाड़ी अनाज मंडी में लगा सरसों की बोरियों का ढेर। संवाद
- फोटो : इमरजेंसी वार्ड के बाहर इंट्री प्वाइंट के बाहर से लापता जानकारी देता बोर्ड।
रेवाड़ी। जिला में अब तक कुल 497672 क्विंटल सरसों की आवक और 485665 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। इसमें से 350912 क्विंटल सरसों की लिफ्टिंग पूरी हो चुकी है और शेष लिफ्टिंग का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।
वहीं, गेहूं की जिले में 279185 क्विंटल आवक तथा 267805 क्विंटल गेंहू की खरीद हुई है, जबकि 165263 क्विंटल का उठान हो चुका है।
अनाज मंडियों में उठान का कार्य धीमा चल रहा है, मंडी फसल से अटी पड़ी है। अनाज मंडी में अभी भी उठान का कार्य काफी बाकी है। अगर बरसात हुई तो काफी नुकसान भी हो सकता है। पिछले दिनों जब बरसात हुई थी तो फसल भी भीग गई थी। उठान प्रक्रिया धीमी होने के कारण फिर से फसल भीगने का खतरा मंडरा रहा है। मौजूदा समय में शेड के बाहर सरसों और गेहूं रखा हुआ है। जब एकदम से बरसात होती है तो संभलने का मौका भी नहीं मिलता है। अगर कहीं पर तिरपाल डाल भी दी जाती है तो फसल नीचे से भीग जाती है।
प्रशासन खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए निगरानी कर रहा : डीसी अभिषेक मीणा ने किसानों से अपील की कि वे अपने अनाज को तय मानकों के अनुसार सूखाकर ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि उनकी उपज बिना किसी रूकावट के खरीदी जा सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किए जाएं। जिला प्रशासन खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। जिला की मंडियों में रबी सीजन के तहत सरसों व गेहूं की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी जा रही है।