फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Welcome to the target who reached the village with the medal

पदक लेकर गांव पहुंचे लक्षित का स्वागत

Mon, 13 Dec 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the target who reached the village with the medal
लक्षित का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। बहरीन से दो पदक जीतकर अपने गांव पहुंचने पर लक्षित का स्वागत किया गया। गांव वालों ने उनको सम्मानित भी किया। बहरीन में चतुर्थ एशियन यूथ पैरा गेम्स में उन्होंने गोला फेंक और भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

लक्षित ने बहरीन में चल रही प्रतियोगिता में लगातार दो दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते थे। तीन दिसंबर को लक्षित ने भाला फेंक में कांस्य पदक जीता था तथा चार दिसंबर को बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए इस पैरालंपिक खिलाड़ी ने गोला फेंक में भी कांस्य पदक जीता। लक्षित ने 6.90 मीटर दूर गोला फेंककर और 17.95 मीटर दूर भाला फेंककर यह उपलब्धियां हासिल की थी। लक्षित ने एफ 54 कैटेगरी में हिस्सा लेते हुए पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दो कांस्य पदक जीतकर अपने कॅरिअर की बेहतरीन शुरुआत की है। आरपीएस स्कूल धारूहेड़ा के ग्यारहवीं कक्षा के छात्र लक्षित को करीब तीन साल पूर्व हुए एक हादसे ने व्हील चेयर पर पहुंचा दिया था। लक्षित ने चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी हार नहीं मानी तथा हौसले के साथ नए जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर लक्षित के गुरु टेकचंद, रगबीर नंबरदार, सुरेश सचिव, मास्टर वेदप्रकाश, शीशपाल, रामबीर यादव, मुकेश पूर्व सरपंच, उमेश कुमार, नवल, बिशंबर दयाल, उदय सिंह, अमित, रामअवता यादव, सुनील, पैरा एथलीट पूजा यादव, शर्मिला, प्रमिला व प्रवीण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed