फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Weather...clouds remained, cold wind increased the chill.

Rewari News: मौसम ... छाए रहे बादल, सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

Sat, 03 Jan 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Weather...clouds remained, cold wind increased the chill.
ठंड से बचने के लिए जैकेेट पहनकर बाइक चलाता युवक। संवाद - फोटो : udhampur news
रेवाड़ी। जिले में गलनभरी ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। सर्द हवा चली जिससे ठिठुरन बढ़ गई। लोग घरों में कंबल में दुबके रहे। कई स्थानों पर लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण दिन में भी ठिठुरन बनी रही। पूरे दिन ठंड हवा के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि, दोपहर बाद हल्की धूप जरूर निकली लेकिन शीतलहर की वजह से लोगों को कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस माह में पांच से छह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिनसे पूरे महीने में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार पहले सप्ताह में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद 9 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से मकर संक्रांति तक उत्तरी हवा के कारण ठिठुरन बनी रहेगी। इस दौरान हल्की बारिश की संभावना भी है। जिन क्षेत्रों में बारिश होगी, वहां कोहरा छा सकता है और जहां पाला गिरेगा, वहां धुंध नहीं रहेगी।
वहीं, किसानों को भी अपनी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि ठंड के दिनों में घरों और सड़कों पर विशेष सावधानी बरती जाए।

अगले कुछ दिनों में लगातार ठंडी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय रहने से जनजीवन प्रभावित रहेगा।

--------------
एक्यूआई 245 दर्ज किया गया
शुक्रवार को प्रदूषण से भी काफी हद तक राहत मिली है। एक्यूआई 245 दर्ज किया गया है जबकि वीरवार को 317 एक्यूआई दर्ज किया गया था। जिला रेड जोन से बाहर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed