फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   weather, cloud, rain, rewari

रेवाड़ी में दिनभर छाये रहे बादल, बावल में बूंदाबांदी

Thu, 09 Jul 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
weather, cloud, rain, rewari
वीरवार को शाम के समय आसमान में छायीं काली घटाएं। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को सुबह से ही काली घटाएं छाई रहीं। दिनभर लोगों को बारिश की उम्मीद रही। उमस के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेवाड़ी, कोसली व खोल क्षेत्र में जहां सूखा रहा, वहीं बावल व हाईवे पर जरूर बूंदाबांदी हुई। न्यूनतम तापमान में जहां एक व अधिकतम में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। वीरवार को न्यूनतम तापमान 25 व अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को जरूर दोपहर दो बजे से रात तक हुई मानसून की रिमझिम से राहत मिली थी।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को श्रावण मास की पहली रिमझिम हुई थी। जिले में 9 जुलाई तक पहली मानसून के मुकाबले कम बारिश हुई है। जिले में किसानों ने 50 हजार हेक्टेयर में बाजरे तथा 20 हजार हेक्टेयर में कपास की बिजाई की हुई है। जिले में अभी तक मानसून की तेज बारिश नहीं हुई है, जबकि सिंचाई के अभाव में फसल मुरझाना शुरू हो गई थी। हालांकि बुधवार को थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन वह फसलों की जरूरत के हिसाब से बेहद कम थी। हालांकि मौसम विभाग की ओर से 12 जुलाई तक बारिश की संभावना बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed