{"_id":"65ba9e5ebf456381950d3705","slug":"weather-changed-due-to-light-drizzle-rewari-news-c-198-1-fth1001-200267-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम
Thu, 01 Feb 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद से आसमान में बादल छाए रहे। ऐसे में बरसात की संभावना बनी हुई थी।
मौसम में बदलाव के चलते एक बार फिर से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। पूरे दिन हवा चलती रही। दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। तीन फरवरी तक बारिश होने को अनुमान जताया है। अगर आने वाले दिनों में बारिश होती है। इसके साथ ही बारिश के बाद मौसम तो साफ होगा लेकिन ठंड और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर बारिश होती है तो यह फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। और फसलों में अच्छी पैदावार की संभावना जताई जा रही है।
आगामी दिनों में बारिश के आसार
मौसम विभाग का आगे कहना है कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 फरवरी के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादलवाई साथ ही हवाएं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। ऐसे में रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में फिर से गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य पर दें ध्यान
मौसम में बदलाव होने की वजह से अस्पताल में भी वायरल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में अधिकतर लोग सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार आदि से पीड़ित ओपीडी में आते हैं। बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हो रहे हैं।