फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   We must tackle the threat of global warming: Dinesh Kapoor

ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से निपटना होगा : दिनेश कपूर

Sat, 29 Aug 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
We must tackle the threat of global warming: Dinesh Kapoor
कार्यक्रम में एक साथ खड़े संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से बावल चौक के पास भार्गव कॉम्पलेक्स में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इससे युद्धस्तर पर निपटना होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो. सीएल सोनी ने ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि धरती का बढ़ता तापमान प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ा रहा है। वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने से ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव मनुष्य, जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों के साथ हिमालयी ग्लेशियरों पर भी पड़ रहा है। ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने से बाढ़ जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के धर्माचार्य नरेंद्र जोशी और जिला धर्म प्रमुख आचार्य दिलीप शास्त्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कम ऊर्जा खपत वाले उपकरणों का प्रयोग करने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के जिला प्रधान दीपेश भार्गव ने की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम में महिला संयोजक सरोज भारद्वाज, उपप्रधान हेमंत ग्रोवर, कुलदीप सोनी, समाजसेवी मनोज गुप्ता, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, सत्यव्रत शास्त्री, सतीश भारद्वाज और डॉ. देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed