फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Water will be available in the city except one day from today, rationing starts

Rewari News: शहर में आज से एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी, राशनिंग शुरू

Mon, 02 Jan 2023 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Water will be available in the city except one day from today, rationing starts
रेवाड़ी। नहरी पानी पर निर्भर रेवाड़ी शहर में एक बार फिर जलसंकट पैदा हो गया है। करीब पौने तीन लाख की आबादी वाले शहर में मंगलवार से 13 दिनों तक एक दिन छोड़कर पानी दिया जाएगा। नहर में पानी तो 28 दिसंबर को ही बंद हो गया था, लेकिन स्टोर पानी की वजह से सप्लाई में दिक्कत नहीं आ रही थी। अब जितना पानी बचा है, उसके हिसाब से ही पानी की सप्लाई की जाएगी। ऐसे में आवश्यक है कि पानी को बचाकर रखें तथा व्यर्थ करने की बजाय संभलकर इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

इस बार आठ दिसंबर को नहरी पानी आया था। शहर में सप्लाई के लिए कालाका और लिसाना में सात वाटर टैंकों को भरा गया तथा 28 दिसंबर को नहरी पानी आना बंद हो गया। शहर में पानी की स्टोरेज क्षमता इतनी नहीं है कि अगली बार पानी आने तक शहरवासियों को हर दिन पेयजल दिया जा सके। इसके चलते ही शहर में हर माह पेयजल राशनिंग की जाती है। अब 15 जनवरी के बाद ही नहरी पानी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एक और दो नंबर जोन को मिलेगा पानी
मंगलवार को जोन नंबर एक में शामिल काठ मंडी, तेजपुरा, संघी का बास, सैयद सराय, बंजारवाड़ा आदि मोहल्लों में पेयजल सप्लाई होगी। वहीं जोन नंबर दो में शामिल झज्जर रोड, नई आबादी, रेलवे रोड और टीपी स्कीम में भी पेयजल मिलेगा। जोन नंबर तीन गांधी नगर, शांति नगर, नया गांव व बंजारवाड़ा के कुछ हिस्से, जोन नंबर चार में शामिल आनंद नगर, आजाद चौक, आजाद नगर व साधुशाह नगर में मंगलवार को पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन:
कोट
शहर में पानी की राशनिंग मंगलवार से शुरू कर दी गई है। अब शहरवासियों को 13 दिन ही नहरी पानी आने का इंतजार करना होगा। लोगों को भविष्य के लिए पानी बचाए रखने के लिए व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। ऐसा इसलिए ताकि नहरी पानी आने तक पेयजल सप्लाई दी जा सके। नहरी पानी भी तय शेड्यूल से अक्सर देरी से ही आता है। ऐसे में व्यवस्था अभी से बनाकर रखी जानी आवश्यक है। 15 जनवरी तक नहर में पानी आने की उम्मीद है।
- दीपक यादव, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed