{"_id":"69dd2f1cae985a50b0074660","slug":"water-is-expected-to-reach-the-jeln-canal-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-236686-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जेलएलएन नहर में आज पानी पहुंचने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जेलएलएन नहर में आज पानी पहुंचने की संभावना
विज्ञापन
रेवाड़ी। खूबडू हेड से जेएलएन नहर में पानी छोड़ दिया गया है जो 14 अप्रैल तक रेवाड़ी में पहुंचने की संभावना है हालांकि टैंकों को पूरी तरह भरने और नहर में जलस्तर सामान्य होने में करीब तीन से चार दिन का समय लगेगा। इसके बाद ही शहर में पानी की सप्लाई को पूरी तरह नियमित किया जा सकेगा।
पिछले 18 दिनों से शहर में अल्टरनेट डे यानी एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। शहर की करीब 10 लाख आबादी लिसाना और कालाका में बनाए गए आठ वाटर टैंकों पर निर्भर है जिनसे पूरे शहर में पेयजल की सप्लाई होती है।
नहर में पानी का स्तर कम होने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग के पास टैंकों में सीमित स्टॉक ही बचा हुआ था जिससे नियमित आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही थी। इस व्यवस्था के चलते खासकर बाहरी कॉलोनियों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई क्षेत्रों में दो दिन में एक बार ही पानी मिल रहा है जबकि गलियों के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों को कुछ ही मिनटों के लिए पानी मिल पाता है।