{"_id":"632f53c78a561b245c63c6e5","slug":"water-filled-from-the-fields-to-the-road-will-increase-the-trouble-on-the-highway-rewari-news-rtk659002310","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से सड़क तक भरा पानी, हाईवे पर बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों से सड़क तक भरा पानी, हाईवे पर बढ़ाई लोगों की परेशानी
विज्ञापन
हाईवे 48 पर लगा लंबा जाम।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पिछले तीन दिनों से हो रही वर्षा के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर जलभराव हो रहा है। इसके कारण हाईवे पर हालात बदतर बने हुए हैं। शनिवार को भी हाईवे पर बारिश का पानी भरने के कारण करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। शुक्रवार को रातभर बारिश होने से जलभराव की स्थिति और भी विकट हो गई है। शनिवार की सुबह से ही हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है। वहीं, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण जाम लगने के कारण वाहन चालकों को महज दस किलोमीटर की दूरी तय करने में तीन से चार घंटे लग रहे हैं। हाईवे पर बार-बार बन रही जाम की स्थिति से निपटने के लिए न तो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कोई उचित कदम उठाए जा रहे हैं और न ही प्रशासन की तरफ से कोई ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को शुरू हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। विभिन्न मोहल्लों के निचले इलाके में घरों के अंदर बारिश का पानी घुसने से लोग पानी निकासी करते रहे। सड़क और नालियों में पानी भरने से सीवर भी ओवरफ्लो हुए। शहर के माडल टाउन, कंपनी बाग, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भाड़ावास गेट, ब्रास मार्केट, दिल्ली गेट, कानोड गेट, नाईवाली चौक, पुरानी सब्जी मंडी, नागरिक अस्पताल का मुख्यद्वार, नई आबादी, नई बस्ती, रामपुरा रोड, बस अड्डा, रेलवे रोड, नई अनाज मंडी सहित विभिन्न इलाकों में कई फुट पानी भरने से वाहन चालकों के साथ राहगीर भी परेशान रहे। कई जगह पानी भरने से दुपहिया और चौपहिया वाहन खराब होने से लोग जूझते रहे।
गड्ढों ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हाईवे पर पानी भरा हुआ है। गड्ढों में जलभराव के कारण यहां पर बार-बार वाहन फंस रहे हैं। चालकों को क्रेन की मदद से वाहनों को निकलवाना पड़ रहा है। इससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। वहीं, बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
फसलों को काफी नुकसान
सिलसिलेवार बारिश होने की वजह से जिले के खेतों में पानी भर गया है। इससे खेतों में खड़ी पछेता बाजरा और कटी हुई फसल के साथ ही कपास के खिले टिंडे और तिल को भी काफी नुकसान हुआ है। जिले में करीब 4 हजार एकड़ में सब्जियां जैसे तोरई, टिंडा, घिया और टमाटर लग है, जो खराब हो चुके हैं। लगातार बारिश होने की वजह से खेतों में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से नुकसान ज्यादा हुआ है।