फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Water entered the house due to sewer jam in Bass, cracks in the wall

बास में सीवर जाम होने से पानी घर में घुसा, मकान में आईं दरारें

Tue, 20 Jul 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Water entered the house due to sewer jam in Bass, cracks in the wall
घर में घुसे पानी से धंसे फर्स को दिखाता पीड़ित। - फोटो : Rewari
खोल। क्षेत्र के गांव बास-बटोड़ी में बारिश के दौरान सीवर के जाम होने से एक घर में पानी घुस गया। जिससे मकान की नींव बैठने से मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। साथ ही फर्श का एक हिस्सा जमीन में धंस गया है।
विज्ञापन

बास-बटोड़ी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार को हुई तेज बारिश के चलते गांव की सीवर लाइन जाम हो गई। सीवर लाइन के जाम होने से पानी घर के अंदर घुस गया। पानी घर के अंदर घुसने से मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। वहीं फर्श जमीन धंस गई है। ओमप्रकाश ने बताया कि अगर सीवर लाइन जाम नहीं होती तो मकान क्षतिग्रस्त नहीं होता। कई दिनों से सीवर की सफाई नहीं हुई थी। इस बारे में ग्राम पंचायत को भी अवगत कराया गया था। उन्होंने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नांगल-जमाललपुर में बारिश से मकान हुआ क्षतिग्रस्त
खोल। क्षेत्र के गांव नांगल जमालपुर में बारिश के दौरान में एक मकान की नींव धंसने से तीन कमरे क्षतिग्रस्त हो गए, जो गिरने के कगार पर हैं। पीड़ित गरीब ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांगल जमालपुर निवासी गरीब मदन लाल ने बताया कि रविवार व सोमवार को हुई तेज बारिश से उसके मकान की नींव धंसने से पूरे मकान में दरारें आ गई हैं। मदनलाल ने बताया कि वह बहुत ही गरीब है और अब घर में रहना भी मुश्किल है, क्योंकि मकान कभी बई गिर सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है, ताकि अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed