फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   water conservation has to come forward

जल संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा : राव इंद्रजीत सिंह

Tue, 27 Aug 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
water conservation has to come forward
केएलपी कॉलेज में आयोजित स्वच्छता एवं जल शक्ति सम्मेलन में लघु नाटिका प्रस्तुत करते विद्यार्थी। - फोटो : Rewari
केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में पानी की समस्या से जुड़ी चुनौती के लिए लोगों से स्वच्छता आंदोलन की तरह ‘जल संरक्षण’ आंदोलन चलाने के लिए जल संरक्षण कार्यक्रम को शुरू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है। राव इंद्रजीत सिंह सोमवार को शहर के केएलपी कॉलेज में आयोजित स्वच्छता एवं जल शक्ति सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में पानी के संरक्षण के लिए कई पारंपरिक तौर-तरीके सदियों से उपयोग में लाए जा रहे हैं। रेवाड़ी में भी कई दशकों से पानी की कमी रही है, अकबर के समय से यह कमी चली आ रही है। अकबर ने अपने इंजीनियरों को साहबी बांधने के लिए प्रयास किये थे, जो विफल रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने स्वच्छता दर्पण-2019 में रेवाड़ी देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला प्रशासन व चुने हुए प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि पिछले वर्ष गुरुग्राम व अब रेवाड़ी यानी दक्षिणी हरियाणा के दो शहरों को प्रथम रहने पर हमें गर्व महसूस करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेपिड मेट्रो व मेट्रो ट्रेन इतनी सुंदर चल रही है कि इसे स्वच्छ देखकर हमारा हौसला बढ़ता है तथा पेरिस और लंदन जैसी स्वच्छता मेट्रो में देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरो नंबर के कारण गुरुग्राम स्मार्ट सिटी में नहीं
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास था कि गुरुग्राम स्मार्ट सिटी बने, लेकिन वहां पानी की कमी के कारण 20 में से जीरो नंबर मिले। इसलिए गुरुग्राम स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं हो पाया। हर कंपनी पंचकूला, फरीदाबाद व रोहतक की बजाय गुरुग्राम में अपना ऑफिस खोलना चाहती है। गुरुग्राम प्रदेशभर में ऐसा शहर है जो पूरे प्रदेश का 60 प्रतिशत राजस्व देता है।
टिकट के लिए स्वच्छ छवि रखने वालों की पैरवी की जाएगी
राव ने कहा कि वे प्रदेश के पहले सांसद है जो पांचवीं बार चुने गये है। विधानसभा में उन्हीं लोगों को लाने का प्रयास किया जाएगा जो देशभक्त, इमानदार, जनता के प्रति समर्पित, सामाजिक राजनीति में भागीदारी रखने वाला हो। स्वच्छ छवि वाले को टिकट दिलाने की पैरवी की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्वच्छता एवं जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम सचिव, छह स्टार दो पंचायतों, पांच स्टार पांच पंचायतों, एसबीएम की टीम, एचएसआरएलएम के ब्लॉक कोर्डिनेटरर्स, डीडीपीओ डॉ. एसी कौशिक, डीपीएम निशीथ व देवेंद्र को सम्मानित भी किया।
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि जल शक्ति अभियान रैंकिंग में आज रेवाड़ी 51वें नंबर पर है। 15 सितंबर तक टॉप-10 में आ जाए, इसके लिए प्रयास जारी हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले वर्ष रेवाड़ी महाराष्ट्र के सतारा के बाद दूसरे नंबर पर रहा जबकि इस वर्ष स्वच्छता दर्पण में देशभर में रेवाड़ी प्रथम रहा। यह श्रेय एडीसी प्रदीप दहिया, सभी पंचायत, ग्राम सचिवों को जाता है। इस दौरान एडीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि जल की महत्ता को सर्वोपरि रखते हुए देश में नया जल शक्ति मंत्रालय बनाया गया है और इससे पानी से संबंधित सभी विषयों

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर गुरुग्राम निगरानी समिति के समन्वयक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला भाजपा महामंत्री अमित यादव, एसडीएम रविंद्र यादव, डीडीपीओ डॉ. एसी कौशिक, बीडीपीओ दीपक, अजीत चहल, आरसी शर्मा, वीरेंद्र, राजेंद्र, ईओ नगर परिषद मनोज यादव, बावल पंचायत समिति के चेयरमैन विरेंद्र छिल्लर, जिला पार्षद अजय पटौदा, शशी बाला, नगर पार्षद अशोक जोशी, सभी सरपंच, ग्राम सचिव, सभी ब्लाक समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed