{"_id":"625c50d66097d9344219e9ef","slug":"water-came-in-the-canal-water-supply-will-be-smooth-from-today-rewari-news-rtk644163092","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में आया पानी, आज से सुचारु होगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में आया पानी, आज से सुचारु होगी जलापूर्ति
विज्ञापन
नहर में पानी आने से बढ़ा जलस्तर।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जवाहर लाल नेहरु (जेएलएन) नहर में शनिवार रात पानी आने से गांव कालका व लिसान में बनी टंकियों में पानी का भंडारण शुरू कर दिया गया है। शहर में सोमवार से पेयजल सप्लाई सुचारु हो जाएगी। कुछ स्थानों पर तो रविवार शाम से पेयजल आपूर्ति होने लगी है।
अब आगामी 16 दिनों तक नियमित रूप से पानी की आपूर्ति होगी। इस बार नहर में 12 दिन की देरी से पानी आया है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पांच अप्रैल को नहर में पानी आना था। 21 मार्च से नहर में पानी आना बंद था। अब पानी आने से गर्मी के मौसम में शहर की ढाई लाख की आबादी को कुछ राहत मिलेगी।
टंकियों में दिनभर पानी भंडारण का किया गया काम
रविवार को दिनभर टंकियों में पानी भंडारण का काम हुआ। शाम तक फिल्टर के बाद संबंधित क्षेत्रों में सप्लाई पहुंचाने की प्रक्रिया आरंभ हुई। अप्रैल में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
नहरों के माध्यम से कालका और लिसाना जल भंडारण गृहों (वाटर टैंकों) तक पहुंचेगा। इसके बाद इसे शहर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल के रूप में आपूर्ति किया जाएगा। गर्मी के मौसम में शहर के ऊंचाई वाले रिहायशी इलाकों में पानी पहुंचाना काफी मुश्किल होता है। शहर की रोजाना की जल खपत करीब दो लाख करोड़ लीटर है।
कोट
नहर में पानी आ चुका है। अब टंकियों में भंडारण शुरू कर दिया गया है। सोमवार से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पेयजल सप्लाई होगी। लोग आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग करें।
-विनय प्रकाश चौहान, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
-