फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Water bodies illuminated by ten thousand earthen lamps.

Rewari News: दस हजार दीयों से जगमग हुए जलस्रोत

Fri, 18 Sep 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 18 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Water bodies illuminated by ten thousand earthen lamps.
दीपक जलाते जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जिले के विभिन्न जलघरों, बूस्टर और मल शोधन संयंत्रों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल स्रोतों पर 10 हजार दीये जलाए।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता विनय प्रकाश चौहान ने बताया कि अधीक्षण अभियंता सतीश राठी के मार्गदर्शन में जिले के रेवाड़ी, बावल और कोसली मंडल के विभिन्न जल स्रोतों पर दीप प्रज्वलित किए गए। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में विभाग द्वारा स्थापित जलघरों, बूस्टर और मल शोधन संयंत्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पेयजल पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। साथ ही जिले में पिछले वर्षों के दौरान स्थापित मल शोधन संयंत्र स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कार्यकारी अभियंता अशोक यादव, उपमंडल अभियंता जयप्रकाश, इंद्रजीत यादव, अनिल स्वामी, विनोद बागड़ी, मुकेश शर्मा, गजराज यादव सहित कनिष्ठ अभियंता और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed