{"_id":"6adbb329cc0ea3144206d8a1","slug":"warning-issued-of-a-sit-in-protest-in-december-to-address-the-issue-of-contaminated-water-at-masani-barrage-rewari-news-c-198-1-rew1001-247640-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मसानी बैराज में दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए दिसंबर में धरना देने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मसानी बैराज में दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए दिसंबर में धरना देने की चेतावनी
Sat, 24 Oct 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
बैठक के दौरान एकजुट गणमान्य। स्रोत : संगठन
धारूहेड़ा। मसानी बैराज में दूषित पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित यादव भवन में बैठक निहाल सिंह लंबरदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें तय किया गया कि दिवाली के बाद जड़थल गांव से मसानी बैराज तक छह किमी लंबी पाइपलाइन का एस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को नहीं भेजा गया तो जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा।
यह भी निर्णय लिया गया कि दिसंबर में मसानी बैराज पर धरना शुरू किया जाएगा। बैठक में सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर कमल सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने 12 और 13 अक्तूबर को पंचकूला में सिंचाई विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री से उनके निवास पर हुई मुलाकात का विवरण भी साझा किया।
उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से गंदे पानी की निकासी के लिए 125 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है और पाइपलाइन डालने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जड़थल से मसानी तक करीब छह किलोमीटर क्षेत्र में गंदा पानी खुले में बह रहा है। इससे आसपास के गांवों में बदबू फैल रही है, भूजल प्रभावित हो रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस हिस्से की पाइपलाइन के लिए तत्काल योजना बनाने की मांग की गई।
कमल सिंह यादव ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार कर सरकार और उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया है। इसके बाद उन्होंने रेवाड़ी के अधीक्षण अभियंता से भी मुलाकात की।
उन्होंने जल्द एस्टीमेट बनाकर पंचकूला भेजने की बात कही। रेवाड़ी से 5 ट्रेनें चलाने की मांग भी की गई है। सराय रोहिल्ला से वाया रेवाड़ी बेंगलुरु, दूसरी इंदौर से चंडीगढ़, श्रीगंगानगर से कोटा, आगरा से श्रीगंगानगर , रिंग्स से चंडीगढ़ तक ट्रेन चलाने की मांग है। बैठक में जिला पार्षद निरंजन सिंह, भूप सिंह, सरपंच संजय, नवल सिंह सहित कई गांवों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।