फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ward wise voter list of Gram Panchayat Harjipur published

Rewari News: ग्राम पंचायत हरजीपुर की वार्डवार मतदाता सूची प्रकाशित

Tue, 03 Mar 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ward wise voter list of Gram Panchayat Harjipur published
रेवाड़ी। ग्राम पंचायत हरजीपुर के वार्ड नंबर 3 के पंच पद के उपचुनाव के लिए वार्डवार मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है। नगराधीश-कम जिला निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) खंड खोल जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत हरजीपुर की वार्डवार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत हरजीपुर के वार्ड नंबर 3 के पंच पद के उपचुनाव के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूचियां निरीक्षण के लिए कार्यालय उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेवाड़ी, कार्यालय नगराधीश कम जिला निर्वाचक अधिकारी रेवाड़ी, कार्यालय खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी खोल व ग्राम पंचायत हरजीपुर कार्यालय में उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के संबंध में किसी भी प्रविशिष्ट को संशोधित करने के लिए 3 मार्च से 9 मार्च सायं 4 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में दावे या आपत्ति लिखित रूप में दर्ज करवा सकते हैं। निश्चित तिथि व समय के पश्चात किए गए दावे व आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed