फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ward boundaries were redrawn and a new ward was created.

Rewari News: वार्डों की नए सिरे से सीमाएं तय, एक नया वार्ड बनाया गया

Wed, 03 Dec 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ward boundaries were redrawn and a new ward was created.
एडहॉक कमेटी की बैठक लेते जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश। संवाद - फोटो : बायोगैस संयत्र को देखते गोंडा के प्र​​शिक्षु।
रेवाड़ी। नगर परिषद की नई वार्डबंदी को लेकर मंगलवार जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) कार्यालय में एडहॉक कमेटी की बैठक हुई। इसमें वार्डों की नए सिरे से सीमाएं तय की जा चुकी हैं। साथ ही एक नया वार्ड भी बनाया गया। यानी कि अब शहर में 32 वार्ड होंगे।
विज्ञापन

वार्ड 12 में से दो वार्ड बने हैं। वार्ड चार में कुछ तब्दीली की गई है। वार्ड नंबर 25 में भी बदलाव किया गया है। वार्ड नंबर 4 में काफी बदलाव हुआ है। विजय नगर और अंसल के आसपास के एरिया में ही वार्ड 32 बनाया गया है क्योंकि यह शहर के सबसे बड़े वार्ड-12 का हिस्सा है। पुराने शहर (सर्कुलर रोड के अंदर) फिलहाल 11 वार्ड हैं। इन वार्ड का दायरा अब बढ़ाया जा चुका है। इससे अब यहां 9 ही वार्ड बचे हैं।
विज्ञापन

यानी 2 वार्ड सरकुलर रोड के बाहर की कॉलोनियों व मोहल्लों से मिलकर बने हैं। इसी तरह वार्ड 4, वार्ड 12 जैसे एरिया सबसे बड़े हैं। इनसे कुछ कॉलोनियां व गलियां अलग कर दूसरे वार्ड में शामिल की गई हैं। वार्डबंदी से छोटे वार्ड टूटे हैं और उनका दायरा बढ़ा है जबकि बड़े वार्ड का विभाजन हुआ है। फिलहाल एडहॉक कमेटी में उपरोक्त तमाम बातों पर सहमति जता दी है। इस पर अंतिम मुहर लग चुकी है। इसके लिए पूरा खाका पहले ही तैयार हो चुका था, सिर्फ बैठक में सर्वसम्मति का इंतजार था। अब रिपोर्ट चंडीगढ़ भेजी जाएगी। बैठक में डीएमसी ब्रह्मप्रकाश, चेयरपर्सन पूनम यादव समेत कमेटी के मेंबर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
4 से 6 हजार की आबादी के होंगे सभी वार्ड

वर्ष 2020 के चुनाव 2013 की वार्डबंदी के अनुसार हुए थे। इसमें वार्ड में वोटों की भारी असमानता रही। कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या 2,000 से भी कम हैं वहीं अन्य वार्ड में यह संख्या 5 से 6 हजार तक है। वार्ड नंबर 4, 12 और 25 में 5 हजार से अधिक हैं जबकि वार्ड नंबर 11, 13, 14, 15 और 22 में वोटों की संख्या 2500 से भी कम है। इस बार वार्डबंदी परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के अनुसार मिले
आबादी के आंकड़ों के आधार पर की गई है।

इंसेट
पीपीपी के अनुसार शहर में करीब 1.66 लाख आबादी

पीपीपी के अनुसार शहर में करीब 1.66 लाख आबादी है। इस हिसाब से सभी 32 वाडोZं में करीब 5 हजार की आबादी होनी चाहिए लेकिन वार्डबंदी में सरकार ने छूट दी थी कि 20 फीसदी कम ज्यादा आबादी रखी जा सकती है। 20 प्रतिशत कम यानी 4 हजार तथा 20 प्रतिशत अधिक यानी 6 हजार आबादी होगी। यानी अब हर वार्ड में 4 हजार से 6 हजार के बीच ही आबादी होगी।

------------

रेवाड़ी नगर परिषद का कार्यकाल जनवरी को रहा समाप्त

रेवाड़ी नगर परिषद का कार्यकाल जनवरी और धारूहेड़ा नगरपालिका का कार्यकाल जून 2026 में पूरा होगा। इसी वर्ष प्रदेश सरकार ने निकाय चुनाव वाले जिलों में एडहाॅक कमेटी बनाकर वार्डबंदी के आदेश दिए थे। सरकार वार्डबंदी के लिए 20 नवंबर अंतिम तिथि रखी थी लेकिन पीपीपी के आधार पर आबादी का आंकड़ा मिलने में काफी समय लगा, जिसकी वजह से समय पर वार्डबंदी नहीं हो सकी थी। हालांकि धारूहेड़ा नगर पालिका की वार्डबंदी हो चुकी है। रेवाड़ी नगर परिषद की वार्डबंदी को लेकर 27 नवंबर को पहली बैठक भी हुई थी। तब किन्हीं कारणों से सहमति नहीं बन पाई थी।


वर्जन
नगर परिषद की नई वार्डबंदी को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक हुई। वार्डों की नए सिरे से सीमाएं तय की जा चुकी हैं। साथ ही एक नए वार्ड का भी गठन किया गया है। यानी कि अब शहर में 32 वार्ड होंगे।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed