फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   War Strips Dry Fruits of Their Sweetness; Prices Rise by Up to 20 Percent

Rewari News: युद्ध ने छीनी सूखे मेवों की मिठास, 20 प्रतिशत तक महंगे हुए ड्राई फ्रूट्स

Sun, 29 Mar 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
War Strips Dry Fruits of Their Sweetness; Prices Rise by Up to 20 Percent
नई अनाज मंडी के किराना दुकान पर रखे ड्राई फ्रूट्स। संवाद
रेवाड़ी। ईरान, अमेरिका और इजराइल युद्ध का असर अब बाजार पर साफ दिखने लगा है। इसका सीधी असर ड्राई फ्रूट कारोबार पर पड़ा है।सप्लाई बाधित होने के कारण ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, किशमिश, अंजीर और खजूर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण माल समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे ड्राई फ्रूट्स की आपूर्ति बाधित हो गई है और बाजार में उपलब्ध स्टॉक सीमित रह गया है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी के किराना व्यापारी रामपाल ने बताया कि किशमिश का भाव 400 रुपये से बढ़कर 500 रुपये प्रति किलो हो गया है। मखाना 1300 रुपये, काजू और बादाम 1000 रुपये, अखरोट 1300 रुपये और पिस्ता 1400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चिरौंजी में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है जिसका भाव 2000 रुपये से बढ़कर 2200 रुपये प्रति किलो हो गया है।
-----------
आगे और बढ़ सकते हैं दाम
नई बाजार के फुटकर कारोबारी प्रमिल ने बताया कि मांग के मुकाबले सप्लाई काफी कम है और सीमित मात्रा में ही माल आ रहा है। यही वजह है कि कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। व्यापारी नरेश का कहना है कि आने वाले दिनों में ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है।

10 दिन में इतने 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई
ड्राई फ्रूट्स मौजूदा दाम पहले के दाम

काजू 1000 800 रुपये प्रति किलो

सूखा नारियल 400 250 रुपये प्रति किलो
किशमिश 500 400 रुपये प्रति किलो
बादाम 1000 850 रुपये प्रति किलो
अखरोट 1300 1200 रुपये प्रति किलो
पिस्ता 1400 1200 रुपये प्रति किलो
मखाना 1300 1200 रुपये प्रति किलो
छुहारा 300 280 रुपये प्रति किलो
चिरौंजी 2200 2000 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed