{"_id":"66a4021882741ac3b40bfa58","slug":"want-to-bring-new-generation-into-politics-rao-inderjit-rewari-news-c-198-1-rew1001-207363-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पीढ़ी को राजनीति में लाना चाहते हैं : राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पीढ़ी को राजनीति में लाना चाहते हैं : राव इंद्रजीत
Sat, 27 Jul 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 32रेवाड़ी। सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत। स्रोत: पीआरओ
कोसली। डहीना के उप तहसील मैदान में शुक्रवार को धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि परिसीमन के जरिये अहिरवाल की राजनीतिक ताकत कम करने की साजिश रची गई, लेकिन जनता ने एकजुट होकर राजनीतिक पार्टियों की साजिश को विफल कर दिया। उन्होंने डहीना उप तहसील भवन सहित करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
राव ने कहा कि क्षेत्र के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होता। वह नई पीढ़ी को राजनीति में लाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को राजनीति में आगे बढ़ना होगा जो जनता के हित की बात पहले करे। उन्होंने कहा कि हक लड़ने पर ही मिलते हैं। अधिकारियों की एसीआर लिखने की शक्ति सरपंचों , जिला परिषद व पंचायत समिति अध्यक्ष को मिलनी चाहिए। प्रयास होगा कि चुने हुए प्रतिनिधियों का मान सम्मान हो। सभा को कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी संबोधित किया।