{"_id":"69dd385b6e9202b5b40a9821","slug":"voting-in-rewari-municipal-council-and-dharuhera-municipality-on-10th-results-on-13th-rewari-news-c-198-1-rew1001-236720-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका में 10 को वोटिंग, 13 को परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका में 10 को वोटिंग, 13 को परिणाम
विज्ञापन
रेवाड़ी नगर परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नगर निकायों के लिए चुनाव तिथियों की घोषणा कर दी गई। रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका में 10 मई को वोटिंग होगी। 13 मई को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। चुनाव की घोषणा के साथ चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई। 21 अप्रैल से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।
घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियां भी फुर्ती में आ गई हैं। चुनाव रणनीतिकारों का मानना है कि इस बार भाजपा और कांग्रेस के साथ इनेलो भी सिंबल पर चुनाव लड़ सकती है। 2020 में बीजेपी की टिकट से पूनम यादव चेयरपर्सन चुनी गई थीं। धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए कंवर सिंह निर्दलीय चुनाव लड़कर चेयरमैन बने थे।
बाद में भाजपा को समर्थन दिया था। इस बार रेवाड़ी नगर परिषद में चेयरमैन के लिए एससी महिला की सीट रिजर्व है। पिछली बार ये सीट बीसी महिला थी। वहीं धारूहेड़ा नगर पालिका में चेयरमैन के लिए सामान्य सीट रिजर्व है। पिछली बार भी सीट सामान्य थी। रेवाड़ी में कुल मतदाता एक लाख 15 हजार हैं पिछली बार एक लाख सात हजार मतदाता थे। धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में 23 हजार मतदाता हैं।
विज्ञापन
रेवाड़ी के 32 वार्डों और धारूहेड़ा के 18 वार्डों में होंगे चुनाव
इस बार रेवाड़ी नगर परिषद के 32 वार्डों और धारूहेड़ा नगर पालिका के 18 वार्डों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले रेवाड़ी में 31 और धारूहेड़ा में 17 वार्ड थे। रेवाडी और धारूहेड़ा में एक-एक वार्ड बढ़ाया गया है।
अलग से जिला बनने के बाद वर्ष 1994 में रेवाड़ी को नगर पालिका से नगर परिषद बनाया गया था। जुलाई 1995 में रेवाड़ी नगर परिषद के पहली बार चुनाव हुए। चुनाव की घोषणा के समय 22 वार्ड पर चुनाव होने की घोषणा की गई लेकिन बाद में 24 वार्ड के चुनाव कराए गए थे। 30 सालों में आठ वार्ड बढ़े हैं। अब चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी और संबंधित निकायों में चुनावी गर्माहट देखने को मिलेगी।
इन नामों की है चर्चा
भाजपा में चेयरपर्सन की टिकट के लिए पूर्व चेयरपर्सन विनिता पीपल, डॉ. हर्षा देवी, निवर्तमान पार्षद रोहताश वाल्मिकी की पत्नी, राजेश रानी, निवर्तमान पार्षद अधिवक्ता कुसुमलता, पूर्व पार्षद अमृतकला टिकानियां के नाम चर्चा में हैं। इनमें राव इंद्रजीत सिंह समर्थित कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा है।
वहीं, कांग्रेस में अभी तक शहरी अध्यक्ष प्रवीन चौधरी की पत्नी निहारिका चौधरी और रेखा दहिया का नाम ही सामने आए हैं। कांग्रेस में टिकट वितरण में पिछली बार की तरह इस बार भी पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की पसंद पर मुहर लग सकती है।
चुनाव के घोषणा के साथ ही तैयारी शुरू
भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि धारूहेड़ा और रेवाड़ी के लिए अलग-अलग आवेदन एकत्रित किए जा रहे हैं। चुनाव के घोषणा के साथ ही तैयारी शुरू कर दी गई है। इनेलो के प्रवक्ता रजवंत डहीनवाल ने कहा कि इस बार रेवाड़ी में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी नेतृत्व इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
कांग्रेस के शहरी प्रधान प्रवीण चौधरी ने कहा कि रेवाड़ी नगर परिषद में चेयरमैन का चुनाव पार्टी सिंबल लड़ सकती है। धारूहेड़ा नपा और वार्ड चुनाव पर अभी पार्टी ने निर्णय नहीं लिया है। इस पर मंथन चल रहा है।
प्रशासन ने चुनाव की शुरू की तैयारी: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रशासन की तरफ से अहम तैयारी पहले से ही कर ली गई है। मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है दावे और जो आपत्तियां थीं। वह पहले ही निपटा दी गई हैं। अब जल्द चुनाव संबंधित तैयारी शुरू की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की बैठक भी ली जाएगी और बैठक में शांतिपूर्ण चुनाव निपटाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
-- -- -- -- -
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन: 21 अप्रैल से 25 अप्रैल
स्क्रूटनी (जांच): 27 अप्रैल
नामांकन वापसी: 28 अप्रैल
चुनाव चिन्ह आवंटन: 28 अप्रैल
मतदान: 10 मई
परिणाम: 13 मई