फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Voters will write the future of candidates for the posts of 18 councilors of Zilla Parishad

जिला परिषद के 18 पार्षदों पदों के उम्मीदवारों का भविष्य 9 को लिखेंगे मतदाता

Sun, 16 Oct 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Voters will write the future of candidates for the posts of 18 councilors of Zilla Parishad
रेवाड़ी। जिला परिषद की 18 सीटों के लिए करीब 100 से अधिक संभावित उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से भी नामांकन प्रक्रिया के लिए लगभग तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वहीं उम्मीदवार नामांकन करने से पहले सभी कागजात पूरे करने में जुटे हैं। चुनाव मैदान में आने उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला 9 नवंबर को लिखा जाएगा। फिलहाल संभावित उम्मीदवार अपने अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में 559805 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 292931 पुरुष, 266873 महिला व एक जेंडर मतदाता शामिल है।जिले में मतदान के लिए कुल 661 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद रेवाड़ी में कुल 18 वार्ड हैं जिनमें से वार्ड नंबर एक महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर दो पिछड़ा वर्ग (ए) महिला के लिए, वार्ड नंबर तीन पिछड़ा वर्ग (ए) महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर चार अनुसूचित जाति महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर पांच महिला के लिए, वार्ड नंबर छह महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर सात महिला के लिए, वार्ड नंबर आठ महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर नौ महिला के लिए, वार्ड नंबर दस अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड नंबर ग्यारह महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर बारह महिला के लिए, वार्ड नंबर तेरह अनुसूचित जाति महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर चौदह महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर पंद्रह अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड नंबर सोलह महिला के लिए, वार्ड नंबर सतरह महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए तथा वार्ड नंबर अट्ठारह महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed