फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Voters made aware through painting

पेंटिंग के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

Mon, 07 Nov 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Voters made aware through painting
रेवाड़ी। प्रशासन की ओर से पंचायत चुनाव में गांव-गांव में मतदाता जागरूकता गतिविधियां के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से मतदाता को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। रेवाड़ी जिला में बुधवार, 9 नवंबर व शनिवार, 12 नवंबर को आयोजित होने वाले पंचायत आम चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा निबंध लेखन, रंगोली निर्माण एवं चित्रकला के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा श्योराज व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पदैयावास में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से संदेश दिया कि लोकतंत्र में मतदान मतदाता का सबसे बड़ा अधिकार है। मतदाता को इस अधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ें और अधिक मजबूत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed