{"_id":"660c4a88ccd1e9bddd07bf82","slug":"voter-awareness-rally-taken-out-in-pm-shri-vidyalaya-bawal-rewari-news-c-198-1-rew1001-202749-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीएम श्री विद्यालय बावल में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीएम श्री विद्यालय बावल में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
Tue, 02 Apr 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल में मतदाता को जागरूक करने के लिए रैली निकालते विद्यार्थी। स्त्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय के 8वीं कक्षा के विद्यार्थी वंश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली विद्यालय से शुरू होकर बावल शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई विद्यालय पहुंची। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने वाले नारे लिखीं तख्तियां लिए थे। नारा लगाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों द्वारा पहले मतदान-फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी-मतदान सबकी जिम्मेदारी, वोट डालने जाना है-अपना फर्ज निभाना है, सत्य और ईमान से सरकार बनाएंगे, अब जागो प्यारे मतदाता, वोट हमारा अधिकार-कभी न करें इसका बहिष्कार जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया।
विद्यार्थियों ने बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। भारत के नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान देकर एक सशक्त सरकार का निर्माण करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। हर नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है। सभी को 25 मई को मतदान के दिन मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करना चाहिए। कोई भी व्यक्ति मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।