फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Volunteers administered oath to build a tobacco-free society

रेवाड़ी: स्वयंसेवकों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की दिलाई शपथ

Sat, 18 Feb 2023 06:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Feb 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Volunteers administered oath to build a tobacco-free society
केएलपी कॉलेज में तंबाकू मुक्त समाज निर्माण हेतु शपथ लेते विद्यार्थी।
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों व शैक्षणिक संस्थान के नोडल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तंबाकू मुक्त तथा तंबाकू से बने उत्पादों का प्रयोग नहीं करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर तंबाकू से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं स्वयंसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को तंबाकू का सेवन न करने के प्रति जागरूक करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि तंबाकू व इससे बने उत्पाद आज समाज में व्यापक असर दिखाते हुए नाश का कारण बन रहे हैं। विद्यार्थियों को शपथ दिलाने का उद्देश्य है कि वे अपनी बात को अधिक प्रभावी ढंग से समाज में रख सकते हैं। शैक्षणिक संस्थानों सहित समाज में भी तंबाकू से जुड़े उत्पादों का प्रयोग न करने के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्य युवा वर्ग ही अधिक ऊर्जा के साथ कर सकता है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अभय सिंह ने भी विद्यार्थियों को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा ही करना है तो अच्छी बातों का करो। बुरी बातें और बुराई से दूर रहकर एक अच्छे समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित करना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रो. महेंद्र सांभरिया, डॉ. पारुल मित्तल, डॉ. विकास पोपली, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. रामबीर जाखड़ व मुकुट अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed