{"_id":"6998a8d01e2ac281c301a276","slug":"vishal-had-killed-the-former-soldier-for-fear-of-his-secret-being-revealed-rewari-news-c-198-1-rew1001-233918-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भेद खुलने के डर से विशाल ने की थी पूर्व सैनिक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भेद खुलने के डर से विशाल ने की थी पूर्व सैनिक की हत्या
Sat, 21 Feb 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बास बिटौड़ी निवासी पूर्व वायु सैनिक महाराम (60) की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी विशाल व उसके साथ को 3 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। विशाल ने बताया कि भेद खुलने के डर से उसने महाराम की हत्या की थी।
मौत से पहले महाराम की अंतिम बात गांव के ही एलएलबी के छात्र विशाल से हुई थी। फोन कॉल से पूरा राज खुला। पुलिस ने जब महाराम के मोबाइल फोन की जांच की तो कत्ल वाली रात और उससे पहले के संपर्कों का एक संदिग्ध पैटर्न सामने आया।
पुलिस का विशाल पर शक हुआ। जब विशाल का मोबाइल लोकेशन चेक किया तो वह महाराम के घर के आसपास ही पाया गया। यह तकनीकी साक्ष्य विशाल के उन दावों के उलट था कि वह उस समय अपने घर पर था।
विज्ञापन
हत्या को अंजाम देने के बाद जब विशाल घबरा गया और उसे लूट के सामान को ठिकाने लगाने के लिए मदद की जरूरत पड़ी, तो उसने अपने दोस्त साहिल को फोन किया। आधी रात के बाद हुए इन कॉल ने पुलिस की थ्योरी को पुख्ता कर दिया कि इस वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल हैं।
विशाल को पता था कि महाराम शराब का आदी है। घटना वाले दिन महाराम को खूब शराब पिलाई गई थी, फिर भेद खुलने के डर से विशाल ने चारपाई पर लेटे महाराम पर पेचकस से कई वार किए।
घटना के बाद उसने अपने साथी साहिल को फोन कर बुला लिया। फिर महाराम के 55 ग्राम सोने और एक किलो चांदी के गहने व कैश चोरी किया और फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब चोट के निशानों की पुष्टि हुई तो खोल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।
दूध देने के बहाने विशाल का था आना-जाना
विशाल का परिवार गांव में दूध की डेयरी चलाता है। महाराम के घर दूध देने के बहाने विशाल का आना-जाना शुरू हुआ। जान पहचान बढ़ी तो महाराम ने विशाल से घर का सामान मंगवाना शुरू कर दिया। विशाल को महाराम क पत्नी और बेटे के साथ विवाद का पहले से पता था। जब विशाल को महाराम के घर रखे सोने और चांदी के गहनों का पता चला तो उसके मन में लालच आ गया और अपने दोस्त साहिल के साथ मिलकर उसे चुराने की योजना बनाई। विशाल का परिवार भी इस बात से हैरान है कि विशाल ने हत्या जैसा इतना बढ़ा कदम क्यों उठाया।