{"_id":"67dc657034d27b4a0e058f4d","slug":"vinay-sagar-became-the-head-of-rwa-rewari-news-c-198-1-rew1001-216740-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आरडब्ल्यूए के प्रधान बने विनय सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आरडब्ल्यूए के प्रधान बने विनय सागर
Fri, 21 Mar 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित सेक्टर-26 की एलिगेंट हाइट्स सोसायटी के चुनाव में आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध किया गया। 20 मार्च को नामांकन वापस लेने की समय सीमा निर्धारित थी। इसके बाद आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिया गया।
एलिगेंट हाइट्स आरडब्ल्यूए के प्रधान के लिए विनय सागर, उप प्रधान सुविधा सिंन्हा, सचिव अनामिका, सह सचिव गजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष नीली किसनानी तथा सदस्य अमित कुमार, मंजू यादव, निशा बंसल, प्रभा रानी व नैना सिंगल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव परिणाम जारी करते हुए चुनाव अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि चुनाव के लिए केवल 11 नाम आए थे, जिसमें प्रधान पद का एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस लेने के कारण चुनाव नहीं हो सके। जिसके चलते निर्विरोध कार्यकारिणी की घोषणा की गई। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित एलिगेंट हाईट सोसायटी में करीब 420 फ्लैट हैं, जिसमें 278 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था, लेकिन सभी की सहमति से निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया।