{"_id":"6872afeb520aa1f24601b6b9","slug":"villagers-will-march-on-foot-today-demanding-the-construction-of-a-hospital-rewari-news-c-198-1-rew1001-222507-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अस्पताल बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीण आज करेंगे पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अस्पताल बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीण आज करेंगे पैदल मार्च
Sun, 13 Jul 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 22अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। स्रोत : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। 200 बेड का अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी रामगढ़ भगवानपुर का धरना प्रदर्शन शनिवार को 26वें दिन भी जारी रहा। सरपंच के पति अनिल ने कहा कि भौगोलिक, आर्थिक व परिवहन की दृष्टि से भगवानपुर में अस्पताल बनाया जाना उचित है। ग्रामीणों की मांग जायज है। सरकार व उसके प्रतिनिधियों ने जो वादा किया है उसे बिना बिलंब पूरा करें।
बताया कि 13 जुलाई के पैदल मार्च की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पैदल मार्च में क्षेत्र के अलावा जिला भर से लोग हिस्सा लेंगे व अपने हक की आवाज बुलंद करेंगे।
पैदल मार्च सुबह 10 बजे धरना स्थल से शुरू होकर प्रजापति चौक, अभय सिंह चौक, पायलट चौक, आईओसी, चौक से होता हुआ सचिवालय पर पहुंचेगा जहां हरियाणा सरकार के नाम उपायुक्त की मार्फत ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन में हर रोज अलग-अलग गांवों से लोग शामिल हो रहे हैं व ग्रामीणों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। धरना में रामगढ़ भगवानपुर के अलावा बुड़ाना, बुड़ानी, फिदेड़ी, तुर्कियावास, बालियर खुर्द, बालियर कला, फदनी, मीरपुर, गोकुलपुर व कुम्भावास, सुनारिया, मांढैया कलां आदि दर्जनभर गांवों से ज्यादा गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।
धरना की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की। धरने पर सतीश यादव, कुलदीप यादव, कामरेड शमशेर सिंह मीरपुर, लालसिंह, कमल सिंह आशियाकी, रामकुमार, मोहर सिंह, खजान सिंह पूर्व सरपंच व अन्य लोग मौजूद रहे।