{"_id":"682cd090f5b43aa53e05e787","slug":"villagers-were-troubled-the-whole-night-due-to-power-cut-rewari-news-c-198-1-rew1001-219821-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिजली कट से पूरी रात परेशान रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिजली कट से पूरी रात परेशान रहे ग्रामीण
Wed, 21 May 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 21 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। गांव खरखड़ा की एससी कॉलोनी के पास लगे ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी के चलेत सोमवार की रात 10 बजे बिजली गुल हो गई। इसके चलते ग्रामीणों को पूरी रात गर्मी और उमस के बीच परेेशान होना पड़ा।
बिजली विभाग की ओर से समय से मरम्मत नहीं की गई। ग्रामीणों ने कई बार फोन किया लेकिन बिजलीं विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव ने 66 केवी पावर हाउस के लिए बिजली विभाग को मुफ्त जमीन दी थी, जो वर्तमान में संचालित भी है। इसके बाद भी रात में फॉल्ट ठीक नहीं होती है।
बिजली निगम के एक कर्मचारी का कहना है कि रात के समय स्टाफ की कमी के कारण खरखड़ा, ततारपुर, अलावलपुर, नंदरामपुर बॉस, भटसाना और रामजस नगर कॉलोनी में फॉल्ट ठीक करना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
ग्रामीण प्रकाश यादव ने हरियाणा के बिजली मंत्री को पत्र लिखकर जवाबदेही तय करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि गांव खरखड़ा ने 66 केवी पावर हाउस के लिए मुफ्त जमीन दी, जो चालू है। इसके बाद भी रात में बिजली की गड़बड़ी दूर नहीं की जाती है।
रात में स्टाफ की कमी अस्वीकार्य है। हम मांग करते हैं कि रात्रिकालीन आपातकालीन सेवा शुरू हो, कर्मचारियों की जवाबदेही तय हो और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई हो।
ग्रामीण रमेश कुमार ने कहा कि हमने पावर हाउस के लिए जमीन दी, बिल समय पर भरते हैं, फिर भी गर्मी में रातभर बिजली गुल रहती है। यह लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द सुधार न हुआ तो वे बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि रात में बिजली गुल होना क्षेत्र में आम हो गया है। अब सभी की नजर बिजली मंत्री के जवाब और विभाग की कार्रवाई पर है।