{"_id":"69499c9a3c306c71c30475cb","slug":"villagers-were-informed-about-banking-facilities-loans-and-government-welfare-schemes-rewari-news-c-198-1-rew1001-230843-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
गांव नाहड़ में ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक करती टीम। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव नाहड़ में तहसील कार्यालय के सामने हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा नाहड़ की तरफ से वित्तीय साक्षरता समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता सलाहकार जय सिंह दहिया (जाटूसाना) और शाखा प्रबंधक योगेश मीणा ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। शाखा प्रबंधक योगेश मीणा ने बताया कि हरियाणा ग्रामीण बैंक की कार लोन योजना अन्य सरकारी व निजी बैंकों की तुलना में कम ब्याज दर पर उपलब्ध है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निजी कंपनियां ब्याज को पहले मूलधन में जोड़कर किस्त निर्धारित करती हैं जबकि हरियाणा ग्रामीण बैंक में किस्त जमा होने के बाद शेष राशि पर ही ब्याज लिया जाता है, जिससे ग्राहकों को आर्थिक लाभ होता है।
उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारकों से अपील की है कि वे अपनी फसल का पूरा ब्यौरा बैंक में लिखित रूप से जमा कराएं ताकि उसी के अनुसार फसल बीमा किया जा सके और आपदा की स्थिति में किसानों को समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
वित्तीय साक्षरता सलाहकार जय सिंह दहिया ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना और हरियाणा सरकार की म्हारी लाडो योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर आमजन अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण योजनाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।