{"_id":"6266e3c847f22d5024703db3","slug":"villagers-made-aware-of-cyber-crime-drug-addiction-women-s-safety-rewari-news-rtk644881127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को साइबर क्राइम, नशाखोरी, महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को साइबर क्राइम, नशाखोरी, महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
गांव खलीलपुरी में ग्रामीणों को साइबर क्राइम की जानकारी देतीं महिला थाना पुलिसकर्मी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रेवाड़ी पुलिस की ओर से मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान महिला थाना द्वारा गांव खलीलपुरी में आमजन को साइबर क्राइम, नशा खोरी, महिला सुरक्षा व साफ सफाई के संबंध में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महिला थाना से एसआई संगीता ने आम लोगों को नशे की लत से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि नशाखोरी युवा वर्ग में पनपने वाली एक ऐसी बुराई है, जो गांवों से लेकर शहरों व महानगर तक में फैली हुई है। आज का युवा अपनी मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गलत लोगों की बातों में आकर नशे का शिकार हो रहा है। नशाखोरी समाज के लिए एक अभिशाप है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामाजिक तौर पर प्रयास किए जाने चाहिए। इसके अलावा पुलिस नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि आपके आस-पास कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने लोगों को साइबर अपराध का शिकार होने से बचने के लिए सुझाव देते हुए कहा कि किसी भी माध्यम (इंटरनेट व मोबाइल द्वारा) से दिये हुए लालच में न आए और कोई भी अनजान वेबसाइट व अन्य लिंक पर क्लिक न करें तथा अपने खाते, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी किसी को न दें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर- डायल 112 चलाया गया है। कोई भी महिला मुसीबत के समय इस नंबर पर संपर्क कर मदद ले सकती है। पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षा व तुरंत मदद के लिए दुर्गा शक्ति एप भी शुरू किया है। महिलाओं को महिला विरुद्ध होने वाले अपराध तथा कानून के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर एएसआई पपीता, एएसआई सरगो देवी सहित थाने के अन्य पुलिस कर्मचारी व ग्रामीण पुरुष व महिलाएं उपस्थित थी।