{"_id":"661eb7ab67e442257708a041","slug":"villagers-forced-to-hesitate-rewari-news-c-198-1-rew1001-203316-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हिचकोले खाने को ग्रामीण विवश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हिचकोले खाने को ग्रामीण विवश
विज्ञापन
रेवाड़ी। नाहड़-बहु मार्ग पर बने गड्ढे। संवाद
कोसली। नाहड़-बहु सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। हससे लोगों को हिचकाले खाने पड़ते हैं। इससे लोगों मे रोष है।
नाहड़-बहु सड़क लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर में सात से आठ जगह पर क्षतिग्रस्त है। मार्ग पर कई जगह तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग मुख्यतः शहीदी पार्क, रेंज आफिस, टावर, ठेका, कैंटीन, श्मशान घाट और मोड़ आदि के पास क्षतिग्रस्त है। गड्ढों के कारण कई लोग गिर कर घायल हो चुके हैं।
लोगों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी ठीक नहीं करवाया गया है। सुरेंद्र पूर्व पंच भडगीं, पूर्व सरपंच अभे सिंह, सरपंच सज्जन सिंह मुमताज पुर, ब्लाक समिति सदस्य महेंद्र सिंह, समाज सेवी मंदीप यादव, आनंद कुमार, सुमेर सिंह आदि ने कहा कि लंबे समय से समस्याा को दूर करवाने की मांग की जा रही थी, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द गड्ढे भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
इंसेट
आने-जाने में होती है काफी परेशानी
बता दें यह रोड कोसली, नाहड़, बहु, झोलरी, दादरी, भिवानी हिसार को जोड़ता है। इस पर सुबह शाम छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इसके साथ नजदीक के गांवों के बच्चों का नाहड़ स्कूल में पढ़ने के लिए आना होता है। ग्रामीणों का सुबह-शाम घूमने फिरने और बाला धाम और शनि मंदिर में पूजा पाठ के लिए आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में गड्ढों से हादसे का भय बना रहता है। सड़क के दोनों तरफ दुकान और मकान भी बने हुए हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द समस्या को दूर करने की मांग की है।
वर्जन
जहां-जहां सड़क पर गड्डे हैं, उसे ठीक कराया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-विरेंद्र सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग