फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Village Water Sewerage Committee member Poonam will be honored in the Republic Day program in Delhi.

Rewari News: ग्राम जल सीवरेज समिति की सदस्य पूनम दिल्ली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में होंगी सम्मानित

Wed, 22 Jan 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Village Water Sewerage Committee member Poonam will be honored in the Republic Day program in Delhi.
फोटो: 12रेवाड़ी। नांगल पठानी निवासी ग्राम जल सीवरेज समिति की सदस्य पूनम। स्रोत: समिति - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जल संरक्षण व प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले के गांव नांगल पठानी की ग्राम जल सीवरेज समिति की सदस्य पूनम को 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिला है। उनको वहां सम्मानित किया जाएगा।
इससे अन्य गांव की महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने-अपने गांवों में जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को हल करवाने के लिए लिए प्रेरित होंगी। उनमें नेतृत्व की भावना विकास होगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार योगेंद्र परमार ने बताया कि नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के 6 जिलों से जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। ग्राम पंचायत नांगल पठानी की पेयजल आपूर्ति ग्राम पंचायत के अधीन है। गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए तीन टेबल ट्यूबवेल लगे हैं। गांव में जल घर का निर्माण करवाया गया है, जिससे अब पेयजल आपूर्ति होने लगी है। गांव नांगल पठानी जाटूसाना खंड का गांव है जिसकी आबादी जनसंख्या 2700 के आसपास है। इस गांव में घरों की संख्या लगभग 475 है। गांव के प्रत्येक घर में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से हो रही है। यह गांव जल संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी रहा है।
विज्ञापन

गांव नांगल पठानी की ग्राम जल सीवरेज समिति व भारती स्वयं सहायता समूह की सदस्य पूनम ने गांव में करवाए गए कार्यों की जानकारी देते कहा कि जल जीवन मिशन से पहले गांव के कई घरों में पानी नहीं पहुंच पाता था। लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता था। जल जीवन मिशन अगस्त 2019 के बाद पेयजल के मामले में गांव की स्थितियां बदलना शुरू हुईं। ग्राम जल सीवरेज समिति के गठन द्वारा सरपंच रजनी यादव के नेतृत्व में जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस समिति के सदस्यों ने घर-घर जाकर महिलाओं को पानी का महत्व समझाया, पेयजल लाइन की लीकेज ठीक करवाई गई, खुले चलने वाले नलों पर टोंटियां लगवाई गई। वर्षा जल संरक्षण के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया। परिणाम स्वरूप गांव के सभी घरों में अब पेयजल आपूर्ति संतोषजनक है। ग्राम जल समिति की बैठक समय-समय पर होती रहती है, जिसमें जल संरक्षण, जल गुणवत्ता की जांच ,जल जनित बीमारियां और उसके निराकरण के लिए विभाग से भी समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहता है। 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में हमें आमंत्रित किया गया है। इसको लेकर गांव में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed