फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vijay and Happy stood first in the scientific exhibition

Rewari News: वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विजय और हैपी रहे प्रथम

Sun, 15 Sep 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Vijay and Happy stood first in the scientific exhibition
फोटो : 03रेवाड़ी। बनीपुर में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में एकत्रित हुए विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर में राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन कलस्टर स्तर पर किया गया। इसमें चार विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अलग-अलग विषयों में विजय और हैपी प्रथम रहे।

बनीपुर विद्यालय की प्रवक्ता कुमारी रिंकू और सुषमा कुमारी ने बच्चों को मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया। वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपशिष्ट प्रबंधन विषय में प्रथम स्थान विजय कक्षा 9, रा.व.मा.वि बनीपुर, गणितीय मॉडलिंग व कम्प्यूटेशनल सोच विषय में प्रथम स्थान हैपी कक्षा 8 रा.उ.वि.सुठानी ने प्राप्त किया। परिवहन और संचार विषय में प्रथम स्थान कुनाल कक्षा 8, रा.उ.वि.सुठानी, संसाधन प्रबंधन विषय में प्रथम स्थान रितिका कक्षा 9 रा.उ.वि. पातुहेड़ा, प्राकृतिक खेती विषय में प्रथम स्थान नैंसी कक्षा 10वीं रा.उ.वि. सुठाना, भोजन, स्वास्थ्य व स्वच्छता विषय में नवीन कक्षा 11 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी पुरोहित ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उन्हें बेहतरीन मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed