{"_id":"67046f01740297d86f0e94e4","slug":"vigresh-who-came-to-the-village-after-training-as-assistant-commandant-welcomed-rewari-news-c-198-1-rew1001-210269-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: असिस्टेंट कमांडेंट का प्रशिक्षण लेकर गांव आए विग्रेश का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: असिस्टेंट कमांडेंट का प्रशिक्षण लेकर गांव आए विग्रेश का स्वागत
Tue, 08 Oct 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 09रेवाड़ी। गांव में पहुंचने पर विग्रेश यादव का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। असिस्टेंट कमांडेंट का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पैतृक गांव कोसली पहुंचे विग्रेश यादव का स्वागत किया गया।विग्रेश का चयन पिछले साल बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ था।
विग्रेश ने मध्यप्रदेश के टेकनपुर स्थित बीएसएफ ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण पूरा किया। गांव पहुंचने पर उन्होंने बाबा मुक्तेश्वर धाम में मत्था टेका। इसके बाद गांव के सरपंच रामकिशन, विजय आजाद, पं. गुरुदत्त शर्मा, सूबेदार महेंद्र सिंह, सुरेश सरपंच, अनिल पंच, संजय पंच फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। एडवोकेट रमेश शर्मा ने बताया कि विग्रेश शुरू से ही मेधावी थे। हिंदू कॉलेज दिल्ली से अर्थशास्त्र में स्नातक करने के बाद उनका चयन एसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल में सहायक लेखा परीक्षक अधिकारी के पद पर हुआ था। शिमला में पांच साल सहायक लेखा परीक्षक अधिकारी पद पर सेवा देने के बाद विग्रेश का चयन असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ।